/ / ‘शांति’:- मिलिंद गाबा और निक्की तंबोली का गाना 22 जून को रिलीज के लिए तैयार

‘शांति’:- मिलिंद गाबा और निक्की तंबोली का गाना 22 जून को रिलीज के लिए तैयार

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई बेहतरीन सिंगर्स अपने म्यूजिक विडियो के जरिए बखूबी नाम बनाते दिखे है। गानों के जरिए ही इन कलाकारों ने अपना नाम कमाया हैं। ऐसे में उनके म्यूजिक विडियो में कई एक्ट्रेंस और मॉडल्स को भी फिचर होते देखा गया है। ऐसे में सिंगर मिलिंद गाबा अपने अपकमिंग म्यूजिक विडियो को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। मिलिंद के इस म्यूजिक विडियो में एक्ट्रेंस निक्की तंबोली नजर आने वाली है।

मिलिंद गाबा के अपकमिंग म्यूजिक विडियो ‘शांति’ को 22 जून के दिन रिलीज किया जाएगा। इस म्यूजिक के पहले पोस्टर को आज रिलीज किया गया। इस पोस्टर में मिलिंद और निक्की तंबोली को देखा जा सकता है। बता दें कि, इस गाने को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया जा रहा है। इस पैप्पी गाने के लिए दर्शक भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। गाने के जरिए दोनों पहली बार साथ नजर आते दिखाई देंगे।

इस गाने के म्यूजिक, लिरिक्स और सिंगर मिलिंद गाबा ने दिए हैं। वहीं इस रैप सॉन्ग के रैप लिरिक्स को मिलिंद गाबा एंव असली गोल्ड ने लिखा है। वहीं म्यूजिक विडियो को सत्ती ढ़िल्लन ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 22 जून के दिन रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज के साथ-साथ इन कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर गाने के पोस्टर और रिलीज डेट की जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि, बिग बॉस के बाद अब निक्की तंबोली जल्द ही कलर्स के खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आएगी। जिसकी शूटिंग की तैयारी शुरू की जा चुकी है। केपटाउन में इस सीजन की पूरी शूटिंग को खत्म किया जा रहा है। निक्की के अलावा इस बार अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, विशाल आदित्य, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन और दिव्यांका त्रिपाठी भी नजर आनेवाले हैं।

यह भी पढ़े-

श्रद्धा कपूर इंटरनेशनल योगा डे’ पर ला रही हैं एक लाइव सेशन