हर घर में कांच के बर्तन मिल ही जाते हैं। कभी माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए तो कभी मेहमानों के आने पर भोजन परोसने के लिए कांच के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि यह देखने में जितने अच्छे लगते हैं, इनकी देख-रेख उतनी ही मुश्किल होती है। एक तो इनके टूटने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर, अगर खाने के दाग इन पर लग जाए तो बर्तन की चमक ही गायब तो जाती है। तो चलिए जानते हैं कांच के बर्तनों को एक बार फिर से नया बनाने के लिए क्या किया जाए-
अगर आपके कांच के बर्तन की चमक पुरानी हो गई है तो आप पानी में नींबू के छिलका मिलाएं और इससे बर्तन साफ करें, बर्तन पहले जैसे चमक उठेगे।
कांच के बर्तन की सफाई करते समय उसका विशेष ध्यान रखें। उन्हें टूटने से बचाने के लिए सिंक में पुराना तौलिया लगा दें इससे अगर बर्तन झाग के कारण हाथ से छूट जाए तो गिरने से टूटे नहीं।
कांच के बर्तनों को साबुन की जगह पानी में चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिलाकर धोएं, इससे इन बर्तनों की चमक बनी रहेगी।
कट डिजाइन की शीशे की क्रॉकरी में दाग लग जाने पर इनको साफ करने के लिए उन्हें सिरका मिले गर्म पानी में एक घंटे के लिए डुबोकर रखें, फिर नायलॉन के स्क्रबर से उसे रगड़ें। फिर धोने के बाद उसे पोंछ लें, कांच के बर्तन एक बार फिर से चमकने लगेंगे।
यह भी पढ़ें:-