/ / राहत- नए मामलों में 85 प्रतिशत की कमी

राहत- नए मामलों में 85 प्रतिशत की कमी

संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य लव अग्रवाल ने कहा, “हम 75 दिनों के बाद रोजाना मामलों में लगातार कमी देख रहे हैं जो संक्रमण दर में गिरावट का संकेत देता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट बढ़कर 95.80% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.17% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है जो लगातार 9 दिनों से 5% से कम है

भारत में कोरोना के 62,224 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,96,33,105 हुई। 2,542 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,79,573 हो गई है।

1,07,628 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,83,88,100 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,65,432 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,00,458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,19,72,014 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) जानकारी के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े-

वैक्सीन के बीच गैप को बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक कारणों से लिय गया: भारत सरकार