/ / बिहार में कल से अनलॉक-02

बिहार में कल से अनलॉक-02

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की। कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकाने एवं प्रतिष्ठान 6 बजे अप0 तक खुली रहेगी। रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार घट रहा है। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन  खत्‍म कर धीरे-धीरे अनलॉ‍क की प्रक्रिया को अपनाया है। अनलॉक के पहले चरण  के बाद बुधवार से आरंभ दूसरे चरण की गाइडलाइन को तय करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह  की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे हुई। अनलॉ‍क की नई गाइडलाइन कुछ देर बाद जारी कर दी जाएगी। वैसे, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ छूटों में ढ़ील देने की घोषणा कर दी है।

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक यानी 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को 5 बजे शाम तक खोला जा सकेगा। इसके साथ ही दुकानें और प्रतिष्‍ठान शाम छह बजे तक खोले जा सकेंगे। अभी दुकानें सुबह 6 से शाम 5 बजे तक एक दिन बीच कर खोलने की इजाजत है। इसके अलावा रात के कर्फ्यू में भी एक घंटे की ढील दी गई है। अब शाम सात बजे की बजाए रात आठ बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

यह भी पढ़े-