अधिक समय तक कंप्यूटर पर काम करने से सेहत के साथ आंखों पर बहुत गहरा असर पड़ सकता हैं। इसलिए खान-पान का बेहद ध्यान रखना चाहिए। आइये आपको बताते है ऐसे आहार के बारे में जिनसे आप घंटों कंप्यूटर पर कार्य करते हैं तो भी आपकी सेहत ठीक रहेगी –
आपको बता दे की कंप्यूटर पर कार्य करने से आंखों पर बहुत असर पड़ता है। इसके लिए अपने भोजन में हरा धनिया अवश्य उपयोग में लें। इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी है।
आप लगातार कंप्यूटर बैठे रहते हैं इससे मोटापा बढ़ने की प्रबल संभावना होती हैं। इसलिए आपको ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बहुत तेज होता है जो वजन कम करने में सहायता करती है।
कंप्यूटर पर कार्य करते वक्त आपको बहुत अधिक थकान न हो, इसलिए आप हर रोज दूध पीना चाहिए, क्योंकि दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।
दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को ठीक करने में सहायता करते है। इसलिए प्रतिदिन दही खाना चाहिए। इससे पेट की गैस की परेशानी नहीं होती। इसलिए खाने में दही अवश्य खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-