शहद को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है और इसे केवल मधुमक्खी की मदद से ही प्राप्त किया जा सकता है। यूं तो आपने कई बार मधुमक्खी को देखा होगा लेकिन क्या आप इसके बारे में सबकुछ जानते हैं। नहीं न, तो चलिए हम आपको इस बारे में बातें बताते हैं-
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन केवल मादा मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है। नर मधुमक्खी का जन्म तो केवल रानी के साथ संबंध बनाने के लिए होता है।
क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों की 20000 से ज्यादा प्रजातियाँ है लेकिन इनमें से सिर्फ 4 ही शहद बना सकती है।
मधुमक्खी धरती पर अकेली ऐसी कीट है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है। है ना मजेदार जानकारी!
शहद बनाने के लिए मधुमक्खी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। करीबन 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90000 मील उड़ना पड़ता है, यह धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर है।