/ / मिलेंगे ये सारे लाभ, ब्रोकली का रोजाना करें सेवन

मिलेंगे ये सारे लाभ, ब्रोकली का रोजाना करें सेवन

ब्रोकली बहुत ही पौष्टिक सब्जी होती है| दिखने में ये फूल गोभी की तरह होती है और ब्रोकली को आप सलाद के रूप में, सब्जी के रूप में या सूप बनाकर ही इस्तेमाल कर सकते है| ब्रोकली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है| ब्रोकली को अगर उबालकर या स्टीम करके खाया जाए तो यह बहुत फायदेमंद होती है| ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट और फायटो केमिकल्स भरपूर मात्रा में होते है| ब्रोकली में आयरन, केमिकल्स, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए और सी आदि कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाते है | भारत में ब्रोकली धीरे धीरे प्रचलित हो रही है | अभी बहुत से लोग इसके फायदों से अनजान है| लेकिन बहुत से लोगों में इस सब्जी को लेकर अवेयरनेस आई है| आज हम बता रहे है इस सब्जी के स्वास्थ्य लाभ| आप भी ब्रोकली को नियमित रूप से अगर अपने आहार में शामिल करते है तो आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचेगा, जानिये इसके लाभ –

कैंसर से करे बचाव – ब्रोकली को एंटी कैंसर सब्जी भी कहा जाता है| ब्रोकली के सेवन से कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है| ब्रोकली में फायटोकेमिकल्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो आपको हार्मोनल कैंसर से बचाते है| इसमें मौजूद तत्व हमारे कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते है| ब्रोकली एक बेहतर रिटोक्स का भी काम करती है| यह हमारे शरीर से विषैले तत्वों को निकाल देती है| आप अपने आहार में ब्रोकली का सेवन करके ब्रैस्ट कैंसर, फेफड़ो का कैंसर और कोलोन कैंसर से बचाव कर सकते है|

हड्डियों के लिए फायदेमंद – ब्रोकली में कैल्सियम, मैग्नीशियम, जिंक, फ़ास्फ़रोस प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारी शरीर की हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक है| ब्रोकली के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी नहीं होती| बुजुर्ग, औरतों और बच्चो को ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए|

यह भी पढ़ें:-

आइए पढ़ें कुछ बेहतरीन फूड्स के बारे में जो बनाते हैं हमारे दाँतों को मज़बूत