हमारी सेहत के लिए सिंघाडा बेहद गुणकारी होता हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
क्योंकि यह फल पौष्टिक और विटामिन युक्त है। अब वैसे भी सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला हैं और सिंघाडों की बंपर आवक होगी। ऐसे में आप सिंघाड़ेे कर सेवन कीजिए।
कुछ इंसान सिंघाड़े के आटे का भी यूज करते है। इसमें विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये खनिज लवण और कार्बोहाइड्रेट युक्त भी होता है। चलिए जानते हैं सिंघाडे के फायदे के बारे में…
पीलिया के रोगी इसे कच्चा या जूस बनाकर ले सकते हैं। ये शरीर से जहरीले पर्दार्थों को बाहर निकालने में काफी सहायता करता है।
अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं या शरीर में दुर्बलता हो तो आप नियमित सिंघाडे का सेवन कीजिए, ऐसा करने से शरीर की दुर्बलता और कमजोरी दूर होती है।
इसमें टैनिन, सिट्रिड एसिड, एमिलोज, प्रोटीन, फैट, फास्फोराइलेज, थायमाइन, विटामिन्स-ए, सी और मैग्नीज आदि तत्व मौजूद होते हैं।
क्या आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई हैं। तो आप रोशनी को बढ़ाने के लिए सिंघाड़े का सेवन कीजिए। क्योंकि इसमें विटामिन ए सही मात्रा में पाया जाता है।
जिस इंसान को खरोच लग जाए और खून बहुत अधिक निकल रहा हो तो उसे खूब सिघाड़े खाने चाहिए, सिघाड़े में रक्त स्तंभक का गुण भी पाया जाता है।
यह भी पढ़ें:-