स्पोर्ट्स शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है| अलग – अलग गेम्स में भाग लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है| बैडमिंटन ऐसा गेम है जिसमें शामिल होकर शरीर को फिट और वजन को घटाया रखा जा सकता है| बैडमिंटन को प्रतिदिन केवल 30-45 मिनट खेलने से शारीरिक रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है।
जानें बैडमिंटन खेलना कैसे है शरीर के लिए फायेमंद –
मांसपेशियों को बनाए मजबूत
बैडमिंटन खेलने से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है| इस गेम को खेलने से कंधे और बांहें को शेप में लाया जा सकता है|
कैलोरी घटाए
मोटापे को कम करने में बैडमिंटन गेम बहुत लाभदायक है| इसको खेलने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी घट जाती है| बैडमिंटन ऐसा गेम है जिसमें भागने – दौड़ने की अधिक जरूर पड़ती है जिससे शरीर की अच्छे से एक्सरसाइज हो जाती है और शरीर की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।
हृदय को रखे हैल्दी
लिवर, किडनी और हृदय को स्वस्थ रखने में बैडमिंटन बहुत अच्छा गेम है| इस गेम को खेलने से शरीर में ब्लड फ्लो सुचारु रहता है जिससे सभी अंगों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंच पाती है। इस गेम को खेलने से हार्ट की बीमारियों को दूर किया जा सकता है |
तनाव से राहत दिलाए
तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति दिलाने में बैडमिंटन बहुत फायदेमंद होता है| यह गेम दिमाग की मांसपेशियां को रिलैक्स रखता है|
यह भी पढ़ें:-
जम्मू कश्मीर: लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए स्वास्थ्य टीम कर रही पैदल सफ़र