/ / मुंबई: जारी हुई अनलॉक की नई गाइडलाइन

मुंबई: जारी हुई अनलॉक की नई गाइडलाइन

कोरोना की दूसरी लहर का सामना करने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी अनलॉक होने जा रही है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा अनलॉक प्रक्रिया आज से शुरू हुई है। इसमें सार्वजनिक बसों में खड़े रहकर यात्रा नहीं कर सकते। लोकल रेलवे बहुत आवश्यक सेवाओं के लिए ही खुली रहेगी। कार्गो में भी 3 व्यक्तियों को ही अनुमति है। निजी कार्यालय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे

मुंबई मेयर दुकानें और होटल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। खुले मैदानों में घूमने और साइकिलिंग की अनुमति सुबह 5 बजे से 9 बजे तक ही रहेगी। बच्चों के खेलने की जगहें सुबह 5-9 बजे और शाम 6-9 बजे तक खुली रहेंगी। शादियों में 50 लोगों को ही अनुमति है। शवयात्रा में 20 लोग ही रहेंगे

NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि मराहाष्ट्र में 10 ज़िलों को पूरी तरह से अनलॉक किया गया है। कई ज़िलों में लेवल 3 के कंडीशन डाले गए हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोविड पूरी तरह से समाप्त हो गया है। लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि कोविड के अनुरुप व्यवहार करें।

यह भी पढ़ें:

बार-बार अगर सूखता है मुँह तो अपनाये ये टिप्स