/ / चावल के पानी में कई चीजों को मिलाकर सेवन करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

चावल के पानी में कई चीजों को मिलाकर सेवन करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

वैसे तो हर इंसान चावल का यूज करता हैं,लेकिन चावल बनाने के बाद हम उसके पानी को फेंक देते हैं, जो गलत हैं। चावल का पानी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं।

अगर वहीं इस पानी में कुछ चीजें मिलाकर पीया जाए तो इससे दोगुणा लाभ होता है साथ ही कहीं तरह की परेशानियां दूर होती है। चलिए आपको बताते हैं चावल के पानी में क्या—क्या चीजें मिलाकर सेवन करने से क्या फायदा मिलता हैं।
अगर आप चावल के पानी में छाछ मिलाकर पीएंगे तो इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी पूरी होगी।

इसके पानी में नींबू का रस मिलाकर रोजाना पीने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता हैं।
इसके पानी मे दूध मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत रहती है। अगर आपको कर जोड़ों में दर्द की परेशानी रहती है तो ये तरीका आपके लिए अच्छा है।

इसके पानी में अगर आप चुटकी भर काला नमक मिलाकर यूज करेंगे तो इससे आपकी भूख बढ़ेगी।
इसके पानी और शहद को काफी लाभकारी माना जाता है। अगर इन दोनों को मिलाकर पीया जाए तो इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

यह भी पढे:-

आईए करे हरे चने का सेवन और उठाये ये पांच सेहत लाभ