मेकअप और महिलाओं का अटूट नाता है। अमूमन महिलाएं स्वयं की खूबसूरती उभारने के लिए कई तरह के प्राॅडक्ट का इस्तेमाल करती हैं और कई बार उनके पास मेकअप इतना अधिक हो जाता है कि उसे सही तरह से स्टोर करने में परेशानी होती है। तो चलिए आज हम आपको मेकअप स्टोर करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-
हेयर पिंस की जरूरत हर दिन पड़ती है और यह ऐसी चीज है जो हर थोड़े दिन में गुम हो ही जाती हैं। इन्हें गुम होने से रोकना चाहते हैं तो अपनी दीवार पर एक मैग्नेटिक स्ट्रिप चिपका लें। अब हर बार यूज करने के बाद अपने क्लिप्स यहां चिपकाकर रखते जाएं।
थोड़ा आउट-ऑफ-द-बॉक्स भी सोचें। अपने पुराने किचन को दोबारा पेंट कर लें और इसमें मेकअप-ब्रश और नेल-पॉलिश वगैरह स्टोर करें।
एक ग्लास-जार को चिकने-पत्थरों से भर दें या खेलने के कंचे भी इस काम के लिए बढ़िया रहेंगे। अब अपने ब्रश इसमें फंसा दें। आप चाहें तो स्टोन की जगह कॉफी बींस भी जार में भर सकते हैं।
केक स्टैंड को इस तरह भी यूज किया जा सकता है। आपके सभी फ्रेगरेंस को डिस्प्ले करने का इससे बेहतर जरिया नहीं मिल सकता है।
ट्रांसपेरेंट पॉकेट बैग्स बेहद सस्ते दाम पर ऑनलाइन या किसी भी जेनरल स्टोर में मिल जाते हैं। इन्हें अपने हैंगर पर टांग कर अलमारी के अंदर हैंग कर लें। ट्रांसपेरेंट होने की वजह से आप आसानी के साथ हर चीज निकल या रख सकते हैं। ऐसा करने से अब आप एक ही कलर की लिपस्टिक दो बार लाने से भी बचेंगे।
यह भी पढ़ें:-