आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होती है। इसकी वजह से ही हम खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारी कुछ गलतियों के कारण ही हमारी आंखें कमजोर हो जाती हैं और हमें चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अगर आप वास्तव में चाहते हैं कि आपको कभी चश्मे का इस्तेमाल न करना पड़े तो आपको कुछ टिप्स का सहारा लेना होगा-
दिन में आप अपनी आंखों को कम से कम 2 या 3 बार साफ पानी से धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी आंखों में इन्फेक्शन की आशंका बढ़ जाती है।
आजकल लोग अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कलर्ड लेंस लगाते हैं तो रात को सोने से पहले उन्हें अवश्य निकालकर सोएं। इसके अतिरिक्त महिलाओं को रात में सोने से पहले आई मेकअप अवश्य साफ करना चाहिए।
अगर आप बाइक ड्राइव कर रहे हैं तो उस समय चश्मा अवश्य लगाएं। अन्यथा आंखों में धूल और कीड़े जाने की संभावना बढ जाती है। जिससे आंखों में कई तरह का इंफेक्शन हो सकता है।
अगर आपका काम ऐसा है कि आपको घंटों स्क्रीन पर बैठना पडता है तो आप बीच-बीच में पलक को अवश्य झपकाते रहें। साथ ही स्क्रीन से करीब 2 फिट की दूरी बनाकर बैठें।
यह भी पढे:-