/ / गर्मी के मौसम में मैंगो लस्सी बनाने की विधि

गर्मी के मौसम में मैंगो लस्सी बनाने की विधि

गर्मी का मौसम आते ही लोग आम काफी खुश होकर खाते हैं। कभी इसका शेक बनाते हैं तो कभी इसे यूं ही खाने के साथ खाते हैं। कुछ लोगों को मैंगो आईसक्रीम भी उतनी ही पसंद होती है। लेकिन आज हम आपको इन सबसे अलग मैंगो की मदद से लस्सी बनाने की विधि बता रहे हैं।

इसे बनाना जितना आसान है, यह पीने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना-

मैंगो लस्सी बनाने के लिए आपको आम और दही के अतिरिक्त चीनी और इलायची पाउडर की आवश्यकता होगी। इसके लिए आप सबसे पहले ब्लेंडर में आम क्यूब्सए दहीए चीनी और इलायची पाउडर डाल कर ब्लेंड कर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

अब इसे गिलास में डालें। आपकी मैंगो लस्सी बन कर तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट और पुदीने की पत्तियों के साथ गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यह भी पढ़ें:-

रात में यदि पांच बातों का ध्यान रखा जाए तो आप भी पा सकते हैं मोटापा से छुटकारा