/ / अपनी आईब्रोस को कैसे बनाये गहरा आइए जानें यहां

अपनी आईब्रोस को कैसे बनाये गहरा आइए जानें यहां

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनकी आईब्रोस गहरी नहीं होती या फिर होती ही नहीं है| ऐसा ज्यादातर महिलाओं में देखा जाता है| यूं तो आईब्रो को बढ़ाने के लिए बहुत से महंगे ट्रीटमेंट मार्केट में उपलब्ध हैं परन्तु कभी कभी वह सही साबित नहीं होते| ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाना काफी फायदेमंद हो सकता है| आज हम आपको ये ही बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी आईब्रोस को गहरा बना सकते हैं| आइए जानें यहां –

अपनी आईब्रोस पर कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल की लगभग 40 मिनट के लिए अप्लाई करें| फिर एक कपड़ा लेकर उसको गीला करें और आईब्रोस पोंछ लें| इस तेल का इस्तेमाल पूरे दिन में केवल एक बार ही करें| आईब्रो बढ़ जाएगी|

आप चाहें तो अपनी आईब्रोस पर विटामिन ई कैप्सूल लगा सकती हैं| इसका इस्तेमाल रात्रि में आप कर सकते हैं| इस तेल को अपनी आंखों पर लगा कर यूं ही रहने दें और फिर प्रातः गुनगुने पानी से आइब्रो को गीले कपड़े से पोंछ लें| फर्क नजर आएगा|

अपनी आइब्रो पर मेथी पॉउडर का इस्तेमाल करें| मेथी पाउडर को आईब्रो पर लगभग 40-45 मिनट के लिए लगाएं| उसके बाद पानी से वॉश कर लें| ऐसा हफ्ते में करीब 4 बार करें| आइब्रो बढ़ जाएगी|

कोकोनट ऑयल आईब्रो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है| नारियल के तेल को अपनी आइब्रो पर कुछ देर के लिए लगा लें और उसके बाद हल्के गरम पानी से वॉश करें| ऐसा लगभग दिन में दो बार करें| लाभ मिलेगा|

प्याज का रस आईब्रो पर 20 मिनट के लिए अप्प्लाई करें| उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश कर लें| ऐसा वीक में 5 बार करें| फायदा होगा|

यह भी पढ़ें:-

अलसी का काढ़ा पीने से सुस्ती, थकान, कमजोरी होती है दूर