सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग गोंद के लड्डू खाना अत्यधिक पसंद करते हैं। गोंद के लड्डू सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इस मौसम में भूख बहुत अधिक लगती है। एेसे में घी में बने यह लड्डू बहुत ही आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। रोज नाश्ते में एक गोंज का लड्डू जरूर खाएं। इससे कमजोरी दूर होगी और एनर्जी भी मिलेगी। आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की विधि और इसे खाने के सभी महत्वपूर्ण फायदे बताएंगे।
गोंद के लड्डू बनाने की विधि
एक पैन में घी डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें फिर इसमें गोंद तल लें। इन्हें मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें पिसी हुई शक्कर, गोंद, इलायची पाउडर और घी मिलाकर पूरी तरह लड्डू बना लें। इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रख लें ताकि यह लंबे समय तक फ्रैश रहें।
फायदे
प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू अवश्य खाने चाहिए। इससे ताकत मिलती है जिससे मां और बच्चा दोनों स्वास्थ्य रहते है। कम वजन वाली महिलाओं को दूध के साथ गोंद का लड्डू खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ेगा। वहीं अगर आपका वजन ज्यादा है तो दिन में एक लड्डू ही खाएं। इसके अलावा इसका सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज से भी छुटकारा मिलता है।
यह भी पढे:-