/ / ओवन में खाना गर्म करने से आप बीमारियों को देते हैं दावत
Baking Pecan Pie in The Oven for Holidays

ओवन में खाना गर्म करने से आप बीमारियों को देते हैं दावत

आज की बिजी लाइफस्टाइल में अधिकतर महिलाएं सुबह के समय ही दोपहर का खाना बनाकर रख देती हैं और जब कभी शाम का खाना बच जाता है तो उसे सुबह ओवन में गर्म करके दोबारा खाया जाता है।

इस तरह ओवन हर महिला की किचन का एक ऐसा अप्लाइंस है, जो उसके समय की बचत करने के साथ-साथ उसके काम को काफी आसान भी बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवन में खाना गर्म करने से आप बीमारियों को दावत देते हैं।

नहीं न, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में –

जब आप ओवन में प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करते हैं तो साथ में प्लास्टिक का बर्तन भी गर्म होता है और प्लास्टिक में मौजूद मौजूद रसायनों का 95 प्रतिशत तक रिसाव होता है। इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, साथ ही मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को भी नुकसान पहुंचता है।

 

बता दें कि प्लास्टिक के बर्तनों को बनाने के लिए बिसफेनोल ए का इस्तेमाल किया जाता है और इस रसायन का सीधा संबंध बांझपन, हार्मोनल बदलाव, कैंसर की बढ़ोतरी से है। ऐसे में जब प्लास्टिक के बर्तन में भोज्य पदार्थों को रखकर ओवन में पकाया जाता है तो प्लास्टिक के पात्र में मौजूद रसायन, ओवन की गर्मी से पिघलकर खाद्य पदार्थ पर अपना असर छोड़ते हैं।

इसलिए अगली बार ओवन में प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करने से पहले दो बार सोचिएगा।

यह भी पढे:-

भांग का नशा उतारने के लिए अपनाये ये आसान घरेलू उपाय