बदलती जीवनशैली में कमर का दर्द आम समस्या बन चुका है। आमतौर पर अधिकांश लोग इस समस्या को हल्के में लेते है। लेकिन समय रहते यदि इस परेशानी का हल नहीं निकाला जाए तो यह काफी पीड़ादायी सिद्ध हो सकती है। यदि कमर के दर्द की समस्या से बचना चाहते है तो आपको इसके कारणों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। चलिए जानते है कमर के दर्द होने की असली वजह क्या होती है।
अक्सर हम गलत पोजीशन में सो जाते है तो कमर का दर्द उत्पन्न हो जाता है। तकिए और गद्दे आरामदायक ना होने की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। यही नहीं अनुचित व्यायाम भी कमर दर्द की समस्या को जन्म देता है। जरुरत से ज्यादा व्यायाम या फिर गलत तरीके से व्यायाम इसके प्रमुख कारण है।
भारी वजन उठाने से भी अकस्मात कमर दर्द हो जाता है। इसलिए आवश्यकता से अधिक वजन उठाने से परहेज करना चाहिए। सामान उठाने का गलत तरीका मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न कर देता है। जिससे कमर दर्द की समस्या बन जाती है। इसलिए ध्यान रखे भारी सामान झटके से कभी ना उठाये।
उचित खान-पान ना होने की वजह से भी कमर दर्द की समस्या जन्म ले सकती है। दरअसल अधिक मात्रा में जंक फ़ूड का सेवन, बासी खाना और अधिक वसायुक्त खाना शरीर की हड्डियों में दर्द उत्पन्न करता है। जिससे कमर दर जन्म लेता है। इसके अलावा कोई अंदरुनी चोट भी इस समस्या को जन्म देती है।
यह भी पढ़ें:-