लहसुन का सेवन तो हर कोई करता है चाहे वह खाने में डाल कर किया जाए या फिर कच्ची खली के रूप में। इसके फायदों से आप जरूर परिचित होंगे। लेकिन, आज हम आपको लहसुन की चाय के लाभ के बारे में बताएंगे। लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हैल्थ के साथ लिए बेहद कारगर होता है। इससे बनी चाय पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और इन्फेक्शन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह एक दवा के रूप में काम करता है। इस चाय का सेवन करने से मोटापा और शुगर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।
कैसे बनाए लहसुन की चाय?
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी को बॉइल कर लें। अब इस पानी में कुछ टुकड़े अदरक और लहसुन के पीसकर मिक्स करें। इसके बाद लहसुन-अदरक वाले पानी को करीब 20 मिनट तक उबालें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे छान लें। फिर इस पानी में ऑर्गेनिक शहद और नींबू के रस की कुछ मात्रा मिक्स कर लें। इस पानी में पुदीने की पत्तियां भी मिक्स की जा सकती हैं।
लहसुन की चाय पीने के फायदे –
डायबिटीज कंट्रोल करे
नियमित रूप से लहसुन की चाय पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। ऐसे में डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन बनाने में भी मदद करते हैं।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे
बीपी के रोगियों के लिए लहसुन की चाय कारगर साबित होती है। इसे पीने से खून पतला होता है। यह चाय खून पतला करके रक्त प्रवाह को सुचारू बनाती है। ऐसे में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
फूड प्वाइजनिंग से छुटकारा दिलाए
लहसुन या उससे बनी चाय का सेवन करने से भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया शरीर में खत्म हो जाते हैं। ऐसे में फूड प्वाइजनिंग से भी बचा जा सकता है।
मोटापा घटाए
लहसुन की चाय का सेवन करने से मोटापे को घटाया जा सकता है। यह चाय शरीर का मेटाबॉलिज्म सुचारु रखती है। इसको पीने से अतिरिक्त फैट कम पाता है। यह इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाती है।