
- Hindi News
- National
- Monsoon Kerala News And Updates| Heavy Rainfall Expected On 2nd & 3rd June No Heatwave This Year Due To Two Back to back Cyclones
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

समुद्री तूफान यास की वजह से कई राज्यों में तेज बारिश हुई है।
साउथ वेस्ट मानसून 3 जून को केरल पहुंचेगा। 2 और 3 जून को यहां भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को मौसम बदल गया और हल्की बारिश हुई। अगले 2-3 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि के मुताबिक, एक के बाद एक आए दो चक्रवाती तूफानों के कारण इस साल कहीं हीटवेव नहीं चलेगी।
समुद्री तूफान ताऊते और यास की वजह से मध्यप्रदेश, यूपी, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मई में भी बारिश हो रही है। साथ ही बादल छाए होने की वजह से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रविवार शाम को दिल्ली कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के अनुमान के बावजूद दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 106 दर्ज किया गया।

दिल्ली से सटे गुड़गांव में रविवार शाम को तेज बारिश हुई।
इस बार सामान्य रहेगा मानसून
बीती 27 मई को मौसम विभाग ने 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जाहिर की थी। आमतौर पर मानसून के आने की तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य बारिश का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच होने वाली इस मानसूनी बारिश में चावल, मक्का, सोयाबीन और कपास की बुवाई होती है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को हुई बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
स्काईमेट ने मानसून के केरल पहुंचने का दावा किया
निजी एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच चुका है। हालांकि, मौसम विभाग इसके 3 जून को केरल के तट पर पहुंचने की भविष्यवाणी कर रहा है।