कई घंटों तक लगातार कंप्यूटर पर बैठ कर काम करने से भी बहुत थकावट हो जाती है। इसके लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आप भी घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपने आहार में ये चीजें जरूर शामिल करें…
दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को ठीक करने में मददगार है। इसे अपने आहार में जरूर शामिल कीजिए। इससे पेट की गैस की समस्या नहीं होती।
केले में पोटेशियम होता है जो बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है। इससे थकावट नहीं होगी।
कंप्यूटर पर काम करने से आंखों पर भी असर पड़ता है। इसके लिए अपने खाने में हरा धनिया शामिल कीजिए। धनिए में कैरोटेनॉइड होता है जो आंखों के लिए बहुत लाभदायक है
ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो मोटापा कम करने में मददगार है।
दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए बहुत मददगार है। अंड़े में ये विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस लिए खाने में इसे जरूर शामिल कीजिए।
यह भी पढ़े:-