/ / चिरौंजी करता है शरीर में प्रोटीन की कमी दूर

चिरौंजी करता है शरीर में प्रोटीन की कमी दूर

हमारी सेहत के लिए चिरौंजी गुणों की खान हैं, इसलिए हर रोज इसका सेवन करना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

इसमें विटामिन ए, बी1 बी2, फाइबर तथा अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने में काफी सहायता करता हैं। आईये जानते हैं चिरौंजी के लाभ के बारे में…

क्या आपके मुंह में छाले पड गए हैं, तो आप ऐसे में चिरौंजी को दिन में 2 बार बारीक चबा-चबा कर उसका सेवन कीजिए। ऐसा करने से मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। हर रोज इसके सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती हैं। साथ ही सेहत ठीक रहती हैं।

-इसका सेवन करना सर्दी-जुकाम में काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप घी में 2 चम्मच पिसी हुई चिरौंजी को छोंक लीजिए। फिर इसे 1 गिलास दूध में डालकर उबाल लीजिए। आप गुन गुना होने पर इसका सेवन कीजिए। इसे पीने से आपको जल्दी आराम मिलेगा।

चिरौंजी को अच्छी तरह से पीस कर के गुलाब जल के साथ मिलाकर लेप तैयार कर लीजिए। अब इस लेप को चेहरे पर लगा लीजिए। सूखने के बाद आप इस लेप को हल्के हाथों से रगड़-रगड़ कर निकाल लीजिए और फिर बाद में चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए।

यह भी पढे:-

दाद की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा