/ / जानिये क्यों हो रही है फूड प्वाइजनिंग?

जानिये क्यों हो रही है फूड प्वाइजनिंग?

फूड प्वाइजनिंग खान-पान से संबंधित एक बीमारी है इसे फूडबोर्न इलनेस भी कहा जाता है। यह आमतौर पर बहुत गंभीर बीमारी नही है, डाइट पर पूरा ध्यान देकर इससे बहुत जल्दी आराम मिल जाता है लेकिन इसके कारणों का जानना बहुत आवश्यक है।

आमतौर पर यह माना जाता है कि पुराना बासी खाना,खराब भोजन,खाने का ठीक से पका न होना,खुले में रखा हुआ भोजन,दूझ,पनीर,मावा आदि का ज्यादा सेवन करना फूड प्वाइजनिंग का महत्वपूर्ण कारण बनता है। इसके अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन, खाने का एक्सपायर होना,सी फूड का सेवन भी फूड प्वाइजनिंग की महत्वपूर्ण वजह बन सकता है।

इस सब वजहों के अलावा फूड प्वाइजनिंग का एक और मुख्य कारण है बेमेल भोजन। जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिसे पचाने में बहुत परेशानी होती है, सेहत को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है।

बेमेल भोजन से हो सकती है फूड प्वाइजनिंग

1. दूध के साथ खट्टी चीजें
2. शहद के साथ घी का सेवन
3. सी फूड के साथ दूध
4. केले के बाद दही खाना
5. तरबूज के साथ पुदीने का सेवन
6. चावल और सिरका
7. चाय के साथ दही, खीरा और ककड़ी खाना

यह भी पढ़ें:

गर्मी से संबंधित कई गंभीर समस्याएं से राहत दिलाता है गुलकंद

अपनाएं यह घरेलू नुस्खा अगर आप है एसिडिटी से परेशान