/ / बादाम का सेवन करने से पहले इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

बादाम का सेवन करने से पहले इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

बादाम सेहत के लिए अत्यधिक पौष्टिक फूड है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्‍फोरस, विटामिन E, फाइबर और एंटी ऑक्‍सीडेंट्स आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। दिन में 3-4 बादाम तो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा यह कुछ लोगों के लिए कुछ हेल्थ कंडीशन में नुकसानदेह भी है। आज हम आपको बताएंगे किन-किन हेल्थ कंडीशन में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हो उन्हें बादाम को पूर्ण्तः अवॉइड करना चाहिए।

2. किडनी में पथरी या गॉल ब्‍लेडर संबंधी किसी बीमारी के होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्‍सलेट बहुत अधिक मात्रा में होता है।

3. बादाम में फाइबर बहुत मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया के लिए अच्‍छा होता है। लेकिन अधिक मात्रा लेने पर पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसलिए डाइजेशन की गंभीर समस्या होने पर इसे नहीं खाना चाहिए।

4. बादाम में विटामिन E की अधिक मात्रा होने के कारण इसकी ओवरडोज लेने से सिरदर्द, थकान होने लगती है। इसलिए माइग्रेन के रोगी को बादाम नहीं खाने चाहिए।

5. अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं तो बादाम खाना बंद कर दें।

यह भी पढ़ें:

गर्मी से संबंधित कई गंभीर समस्याएं से राहत दिलाता है गुलकंद

अपनाएं यह घरेलू नुस्खा अगर आप है एसिडिटी से परेशान