वर्तमान समय में यूरिक एसिड बनने के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। यह आधुनिक जीवन शैली का एक बहुत ही गंभीर रोग है। शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। प्यूरिन एक एेसा पदार्थ है तो खाने वाली चीजों में पाया जाता है। खाने वाली चीजों से यह शरीर में पहुंचता है और फिर ब्लड के माध्यम से बहता हुआ यह किडनी तक पहुंचता है। वैसे तो यूरिक एसिड यूरीन के माध्यम से शरीर के बाहर निकल जाता है। मगर कई बार यह शरीर में ही रह जाता है। इसके कारण इसकी मात्रा अत्यधिक बढ़ने लगती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको शरीर में यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताएंगे। समय रहते इसका इलाज करने से जिंदगी भर स्वस्थ रहा जा सकता है।
घरेलू इलाज
1. छोटी इलायची
छोटी-छोटी इलायची लें। इसको पानी के साथ मिलाकर खाएं। एेसा करने से यूरिक एसिड की मात्रा कम होने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बहुत कम होगा।
2. प्याज
यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने और कम करने के लिए प्याज का सेवन करें। प्याज शरीर में प्रोटीन की मात्रा, मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। जब शरीर में इन दोनों की मात्रा बढ़ जाती है तो यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रण में रहती है।
3. बेकिंग सोडा
1 गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाकर पीएं। यह बेकिंग सोडा का मिश्रण यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। लेकिन सोडियम की अधिकता के कारण आपको बेकिंग सोडा लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
4. अजवाइन
प्रतिदिन अजवाइन खाने से भी यूरिक एसिड कम होता है। इसका पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
5. कच्चा पपीता
एक कच्चा पपीता ले। उसको बीच में से काटकर बीजों को अलग कर लें। अब पपीते को 2 लीटर पानी में 5 मिनट के लिए उबा लें। इस पानी को ठंडा करके छान लें फिर दिन 2 से 3 बार पिएं।
यह भी पढ़ें: