प्राचीन समय से ही पपीता का उपयोग कई स्वास्थ्य रोगों के लिए किया जाता था। पपीता स्वास्थ्य लाभों के लिए सबसे बेहतरीन फल है। पपीता को स्वास्थ्य लाभ के लिए दुनिया का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है।
पपीता में विटामिन ए, के, ई, सी और विटामिन बी के साथ बी1, बी2, बी3, बी5 और बी9 पेपेन और चिमोपापेन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाये जाते है जो हमारे पाचन में पूर्ण सहायता करते हैं। पपीता बायोफालावोनॉयड्स और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। पपीता में फॉस्फोरस, आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई सारे खनिज पाये जाते है जो हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखते है। आइये आपको बताते है कि सबसे स्वादिष्ट फल पपीता के फायदे क्या हैं।
पाचन में सुधार करता है
पपीता फल में एंजाइम बहुतायत मात्रा में होता है जो महत्वपूर्ण रूप से पाचन क्रिया को ठीक रखता है। फल में पापीन एंजाइम कठिन प्रोटीन को तोड़ने में पूर्ण मदद करता है। पपीता हमारे आंतों के रास्ते में अम्लीय वातावरण को निष्क्रिय करने में मदद करता है। कीड़े और अन्य परजीवी को हमारे आंतों के रास्ते में रहने से रोकता है।
कैंसर के जोखिम को कम करता है
पपीता में कई एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए लाभदायक होते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने साबित कर दिया है कि पपीता में लाइकोपीन होता है जो कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
आंखों के लिए
पपीता में विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है जो आंखों की सुरक्षा के लिए बहुत अच्छा है। इससे बैक्टीरिया और वायरस से लड़कर आपकी आंखों मे हाने वाले संक्रमण की संभावना को पूर्ण्तः कम करता है। पपीता में बीटा कैरोटीन, क्रिप्टोक्सैंथिन और ल्यूटिन जैसे फ्लैवोनोइड्स होते हैं, ये सभी आंखों के श्लेष्मा झिल्ली के स्वस्थ रखते हैं और हानि से पूरी तरह बचाते हैं।
यह भी पढ़ें: