कई जूस हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं, जिनको पीने से हमारी सेहत ठीक रहती हैं। अगर रोगों के हिसाब से जूस पीया जाएं तो रोग जल्द ही दूर हो जाएंगे।
बता दें कि जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। हर तरह का जूस अलग-अलग बीमारियों के लिए लाभकारी साबित होता है। चलिए आपको ऐसे ही कुछ जूस के बारे में बताते हैं, जिसको पीने से हर तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। जानिए किस रोग में कौन-सा जूस पीना ठीक रहता है।
अगर किसी को पीलिया हो गया है तो रोगी को अंगूर, सेब, रसभरी, मोसम्मी का जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। आप रोगी को मुनक्के तथा किसमिस का पानी भी दीजिए है। इससे काफी लाभ मिलता है।
अगर आपकी स्किन से मुहांसों के दाग नहीं जा रहे है तो आप गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी और पालक का रस पीजिए।
इससे यह परेशानी दूर होगी।
आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति को भूख नहीं लगती है, तो उन्हें सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। इसके साथ ही खाने से पहले अदरक का पेस्ट बनाकर सैंधा नमक मिलाकर सेवन कीजिए।
बॉडी में मौजूद खून की शुद्धि के लिए नींबू, गाजर, गोभी, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस काफी गुणकारी होते हैं, हर रोज इका जूस पीना चाहिए।
दमे के मरीज को लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकंदर, गोभी, गाजर, भाजी का सूप और मूंग का सूप तथा बकरी का शुद्ध दूध पीना चाहिए। इससे उनकी ये परेशानी दूर हो सकती हैं।
यह भी पढे:-