/ / आप भी घंटों कंप्यूटर पर कार्य करते हैं तो इन आहार का कीजिए सेवन

आप भी घंटों कंप्यूटर पर कार्य करते हैं तो इन आहार का कीजिए सेवन

क्या आप भी कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो कुछ बातें आपको भी जानना जरूरी हैं। क्योंकि ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से आपकी सेहत के साथ आंखों पर असर पड़ सकता हैं।

लगातार कंप्यूटर पर बैठ कर कार्य करने से भी बेहद थकान हो जाती है। इसके लिए आपको खान-पान का बेहद ध्यान रखना चाहिए। आप भी घंटों कंप्यूटर पर कार्य करते हैं तो इन आहार का कीजिए सेवन, जिससे आपकी सेहत ठीक रहेगी…

ये खाएं होगी थकान दूर: क्या आप भी कंप्यूटर काम करते वक्त थक जाते हैं तो हम आपको बता दें कि केले में पोटेशियम होता है जो बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है। इससे थकान नहीं होगी। इसलिए हर रोज केले का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए धनिया लाभकारी: कंप्यूटर पर कार्य करने से आंखों पर काफी असर पड़ता है। इसके लिए अपने भोजन में हरा धनिया जरूर उपयोग में लें। इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी है।

मोटापा होगा कम: आप लगातार कंप्यूटर बैठे रहते हैं इससे मोटापा बढने के भी चांस रहते हैं। इसलिए आपको ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो वजन कम करने में सहायता करती है।

बेहद जरूरी हैं प्रोटीन: कंप्यूटर पर कार्य करते वक्त आपको थकान न हो, इसलिए आप हर रोज दूध पीना चाहिए, क्योंकि दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।

अंडे का कीजिए सेवन: वैसे तो अंडा सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता हैं। लेकिन यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायता करता हैं, क्योंकि विटामिन ए होता है। अंड़े में यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

पाचन प्रक्रिया रहेगी ठीक: क्या आप दही की खासियत जानते हैं नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को ठीक करने में सहायतार है। इसलिए हर रोज दही खाना चाहिए। इससे पेट की गैस की परेशानी नहीं होती। इसलिए खाने में दही जरूर खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-

कुछ आदतों को छोड़ कर पा सकते हैं आप भी खूबसूरत नाख़ून