क्या टूथब्रश से चेहरे पर नेचुरल ग्लो मिलता हैं, क्या इससे चेहरा चमक सकता हैं,क्या इससे चेहरे पर निखार आ सकता हैं। तो चलिए इन प्रश्नों के उत्तर आपको देते हैं। आज हर किसी की बेदाग, खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की चाहत हैं।
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए कई लड़कियां बेहद से ब्यूटी टिप्स अजमाती है। लेकिन यह ब्यूटी टिप्स अपना असर सिर्फ कुछ देर के लिए दिखाते हैं। अगर आप सच में अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं तो ऐसे में टूथब्रश का यूज कर सकती हैं।
वैसे तो टूथब्रश का यूज दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन जब यह पुराना हो जाता है तो लोग इसका यूज जूलरी चमकाने या फिर कुछ घरेलू कार्य के लिए करते हैं। चलिए आज हम आपको टूथब्रश का एक अनोखा लाभ बताते हैं, जिससे आजमाकर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार पा सकते हैं।
ये हैं आवश्यक सामग्री
एक टूथब्रश, गुनगुना पानी,फेसवॉश, स्क्रब, मॉश्चराइजर ये सामग्री आपके चेहरे पर निखार लाने के लिए यूज ले सकते हैं।
ऐसे कीजिए यूज
सर्व प्रथम एक मुलायम टूथब्रश लीजिए और इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लीजिए। अब अपने चेहरे तथा गर्दन को किसी फेसवॉश से गुनगुने पानी के साथ अच्छी तरह साफ कर कीजिए। इसके बाद चेहरे तथा गर्दन पर स्क्रब लगाना चाहिए और ब्रश को हल्का-हल्का सर्कुलर मोशन में रब कीजिए।
ध्यान रहे कि ब्रश का चेहरे पर यूज आपको बेहद हल्के हाथों से करना है। दो मिनट तक चेहरे पर ऐसा करते रहे। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। फिर चेहरे को किसी सूती कपड़े या तौलिए से पोंछ लीजिए।
अब अपने चेहरे पर कोई मॉश्चराइजर लगाना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। सप्ताह में एक या फिर दो बार ऐसा जरूर कीजिए। ऐसा करने से चेहरे और गर्दन के डैड सेल्स समाप्त हो जाते हैं जिससे कि चेहरा ग्लो करने लगता है।
नोट: ये टिप्स अपनाने से पहले एक बार स्किन चिकित्सक से सलाह जरूर लीजिए।
यह भी पढ़ें:-