/ / अगर आप भी है खुजली से परेशान तो अपनाएं यह उपाय

अगर आप भी है खुजली से परेशान तो अपनाएं यह उपाय

गर्मी के मौसम में खुजली चलना एक आम बात हैं,लेकिन ये हद से ज्यादा चलने पर शरीर का माहौल बिगाड देती हैं। ज्यादातर लोगों को खुजली की शिकायत होती है।

अगर सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो ये घमौरिया का रूप ले लेती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपाय को अपनाएं। चलिए आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिन्हे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है। खुजली होने पर इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी से स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। खुजली होने पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए। इससे राहत मिलेगी।

बराबर मात्रा में नमक, हल्दी और मेथी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। नहाने से पहले इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर शरीर पर मल लीजिए। 5 मिनट बाद नहा लीजिए। इससे खुजली से निजात मिलेगी।

खुजली से निजात पाने के लिए बर्फ काफी लाभकारी है। बर्फ के टुकड़े को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे सीधा ही त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े में डालकर स्किन पर लगाएं।

यह भी पढे:-

पंड्या ब्रदर्स ने दिखाई फिर से दिलेरी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का नया बैच कोविड सेंटर में भेजा