/ / क्या आप जानते हैं पपीते के बीज के इन फायदों के बारे में ?

क्या आप जानते हैं पपीते के बीज के इन फायदों के बारे में ?

पपीता आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम कर देते हैं साथ ही डायबिटीज, मोटापा , कैंसर और स्ट्रेस से भी हमे निजात दिलाते हैं। लेकिन आज हम पपीते के बीजों के होने वाले महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बताएंगे –

लिवर सिरोसिस में लिवर सिकुड़कर कठोर हो जाता है। इससे बचने के लिए आप पपीते के बीज का उपयोग कर सकते हैं। पपीते के 4-5 बीजों को सुखाकर पीस लें। इसे नींबू जूस को साथ मिलाकर 1 महीने तक दिन में दो बार पीएं, फर्क आप खुद ही देखेंगे।

अगर आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं तो भी पपीते के बीज आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। पपीते के बीज में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें:

कब्ज से लेकर कई बीमारियों से बचाता है कीवी, जानें इसके फायदे

डायरिया से छुटकारा दिलाते हैं यह आसान टिप्स, पढ़ें जरा ध्यान से