/ / अपनाएं ये टिप्स और बढ़ाएं अपने चेहरे की रौनक!

अपनाएं ये टिप्स और बढ़ाएं अपने चेहरे की रौनक!

सभी को चेहरे पर रौनक चाहिए, चेहरा चमकने वाला चाहिए। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का यूज भी करती हैं लेकिन आप ये नहीं जानती कि आपके किचन में मौजूद चीजें त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

जी हां, किचन में मौजूद चीजों का यूज करें और फिर देखें कि कैसे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है। चाहें घरेलू चीजों का असर थोड़ी देर बाद दिखता है लेकिन इनका कोई नुकसान नहीं होता। चलिए आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप खूबसूरत त्वचा पा सकती है।

अंडा का यूज कई तरीकों से किया जा सकता है। पिंपल्स से लेकर ब्लैकहेड्स की परेशानी को दूर करने में अंडा मददगार है। चेहरे पर अंडे का सफेद हिस्सा लगाने से अनचाहे बाल खत्म होते है।

दूध से त्वचा मुलायम बनती है और रंगत में निखार आता है। एेसे में हर रोज अपने चेहरे पर कॉटन से कच्चा दूध लगाएं। सूखने पर धो लीजिए।

शहद में मौजूद तत्व त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते है। शहद लगाने से डेड सेल्स बाहर निकलते है। एेसे में चेहरे पर शहद लगाना चाहिए और सूखने पर पानी से धो लीजिए। आप चाहें तो शहद में टमाटर का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती है।

बर्फ लगाने से चेहरा चमकदार बनता है लेकिन कभी भी बर्फ का सीधा चेहरे पर यूज नहीं कीजिए। कपड़े में बर्फ का एक टुकड़ा बांधकर चेहरे पर यूज कीजिए।

दही एक बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइज़ है। गर्मियों के मौसम में दही त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। दही में शहद मिलाकर लगाने के रंगत में निखार आता है।

यह भी पढे:-

भारत में शुरू हुआ Sputnik V का उत्पादन