शरीर में फैट से कई तरह की बीमारियां होती हैं। खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बहुत अधिक रहता है। कनाडा के वैज्ञानिकों ने फैट से आंखों में होने वाली गंभीर बीमारी का पता लगाया है। इसकी वजह से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। बढ़ती उम्र में इसका खतरा और ज्यादा रहता है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि फैट की अधिकता वाले आहार के सेवन से गट (आंत) बैक्टीरिया में बदलाव आता है। आगे चलकर यह वेट एएमडी में तब्दील हो जाता है। एएमडी दो तरह के होते हैं, ड्राई और वेट। ड्राई एएमडी की स्थिति में रेटिना का सेंटर क्षतिग्रस्त होने लगता है, जबकि वेट एएमडी में रेटिना के अंदर छिद्र वाली रक्त धमनियां विकसित होने लगती हैं।
इसलिए हमेशा ही अपना वजन नियंत्रित रखे और वसारहित भोजन ही लें। बचाव ही सबसे अच्छा इलाज़ है।
यह भी पढ़ें:
अपनाएं यह घरेलू उपचार अगर आप भी हैं निमोनिया या सांस लेने में तकलीफ से परेशान