/ / कुछ आदतों को छोड़ कर पा सकते हैं आप भी खूबसूरत नाख़ून

कुछ आदतों को छोड़ कर पा सकते हैं आप भी खूबसूरत नाख़ून

क्या आप खूबसूरत नाखुन पाना चाहते हैं। टेढे-मेढे तथा पीले नाखून लोगों के सामने शर्मिदा भी करते हैं वही स्वस्थ्य और हैल्दी नाखून हाथों की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। आप भी पीले नाखूनों की वजह से शर्मिंदा हैं तो कुछ आदतों को छोड़ कर इनकी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

नेल पेंट लगाते वक्त इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे त्वचा पर न लगाएं और सूखने के बाद हाथों से खुर्च कर नहीं निकालना चाहिए। इसके लिए नेल रिमूवर का ही यूज कीजिए।

नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट का यूज कीजिए। इससे नाखून का पीलापन दूर हो जाएगा और नाखून खराब होने से भी बचे रहेगे।

नाखून केरेटिन से बने होते हैं,ये एक तरह का प्रोटीन होता है जो अच्छी डाइट पर निर्भर करता है। नाखूनों के स्वस्थ्य बनाएं रखने के लिए दूध,मछली,अंडें,बींस तथा नट्स का सेवन कीजिए।

आपको बता दें कि नाखूनों के किनारों पर कई बार मांस निकल आता है। जिससे कुछ लड़कियां काट देती हैं। इनको काटने से नाखूनों की खूबसूरती समाप्त हो जाती है। क्यूटिक्लस को काटने की बजाए क्यूटिकल पुशर से स्किन को धीरे-धीरे पुश कीजिए।

यह भी पढ़ें:-

घड़े का पानी पीने के ये फायदे जानकर हो जायेंगे आप हैरान