/ / बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएँ यह घरेलू उपाय

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएँ यह घरेलू उपाय

प्रतिदिन 100 बाल झड़ना सामान्य बात है लेकिन अगर इससे अधिक बाल झड़े तो ये आपको हानि पंहुचा सकते है| बालों को झड़ने से रोकने के लिए पोस्टिक आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाए| अधिक चिंता व तनाव से भी बाल झड़ने लगते है| त्वचा, बाल व रक्त को स्वस्थ रखने के लिए पानी की बहुत आवश्यकता होती है| जानते है बालो को झड़ने से रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय –

बालो को मजबूती व इन्हे टूटने से बचाने के लिए भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है| बालो को पोषण देने के लिए बालो में मेहंदी का प्रयोग करे। मेहँदी में अंडा मिला कर लगाएं। इससे आपके बालो को भरपूर पोषण देगा|

बाल धोने से 20-25 मिनट पहले बालो में दही से अच्छे से मालिश करें और इसे सूखने दे| आप दही में नीबू के रस का मिश्रण भी कर सकती है| दही से आपके बाल स्वस्थ भी रहेंगे और बालो में चमक भी आ जाएगी|

अंडा बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है| इसको खाने से आप सेहतमंद को रहते ही है| इसके प्रयोग से आपके बाल भी स्वस्थ व जानदार रहते है| आप अपने बाल धोने से 1 घंटा पहले अंडा लगाए| आप अंडे को दही या मेहंदी में मिलाकर भी लगा सकते है|

बालो को झड़ने से रोकने व मजबूती देने के लिए तेल की मालिश बहुत जरूरी है | सप्ताह में 1 या 2 बार बालो की मालिश अवश्य करें| मालिश हलके हाथो से करें ताकि तेल जड़ों तक पहुंच सके|

यह भी पढ़ें:

अपनाये ये आसान उपाय अपने लीवर को फिट रखने के लिए

इन 7 चीज़ों से करें अपना वजन कम बिना एक्सरसाइज के