/ / जानिये कैसे दांतों के रोग से शुरु होता है बड़ी बीमारियाँ

जानिये कैसे दांतों के रोग से शुरु होता है बड़ी बीमारियाँ

दांत शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। इंसान की खूबसूरती बढ़ाने में भी दांत का बड़ा योगदान होता है, इंसान की मुस्कुराहट ओर हंसी भी दांतों पर टिकी है। लेकिन, दांत के रोग दिल और दिमाग के रोग का रास्ता बना देते हैं।

AIMMS अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड ने बताया कि जिन लोगों को पायरिया रोग होता है उन्हें हार्ट स्ट्रोक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी पैदा हो जता है। कई लोगों में दांतों की गंदगी खून की नसों को ब्लॉक कर देती है। ये स्ट्रोक की वजह बन जाता है।

अब एम्स ने इस पर अलग से रिसर्च शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दांत की बीमारी वाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा 50 फीसदी बढ़ जाता है।

भारत में करीब 45 फीसदी लोगों को दांत की कोई न कोई बीमारी है। हमारे देश में हर साल करीब 16 लाख लोगों को स्ट्रोक पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी दांतों की कोई समस्या है तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें।

अगर आप रोजाना अचार का सेवन करते हैं तो यह खबर आपके लिए है!

नाखून बताते है लोगों की सेहत के बारे में, आइये जानते है कैसे