गन्ने का रस सेहत के लिए लाभकारी होता है। साथ ही ये कई रोगों से बचाता हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम तथा फॉस्फोरस जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते है। चलिए आपको बताते हैं गन्ने के रस के लाभ के बारे में…
इसके रस में फाइबर की मात्रा होने के कारण से ये वजन को भी संतुलित रखता है।
गन्ने के रस को पीने और स्किन पर लगाने से चेहरा खिला-खिला रहता है। इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पदार्थ पाया है।
गन्ने के रस में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें नींबू तथा नारियल पानी मिलाकर पीने से किडनी में संक्रमण, यूरीन इंफेक्शन, पत्थरी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। डीहाइइड्रेशन से बचाने में सहायक होता हैं।
पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने से शरीर के पाचनतंत्र के लिए लाभकारी होता है। इसका रस पाचन से लेकर पेट के संक्रमण से भी बचाता है।
गन्ने के रस से कब्ज की परेशानी खुद-ब-खुद दूर हो जाती है।
इसके सेवन से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिराता है। इससे धमनियों में फैट नहीं जमने देता है। दिल की बीमारी से बचाता है। इससे दिल और शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव भी तेजी से होती है।
यह भी पढ़ें:-
गर्भावस्था के दौरान अवश्य करें तुलसी के पत्तों का सेवन, होते हैं गजब के लाभ