
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज कोरोना की ये लहर कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। अब 31 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी।
The positivity rate has come to 2.5% in Delhi. 1,600 new #COVID19 cases reported in Delhi in the last 24 hours: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/pEsFMg5Qb6
— ANI (@ANI) May 23, 2021
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अब 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। आज कोरोना की ये लहर कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में 24 की सुबह पांच बजे लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म हो रहीं थीं। उससे पहले ही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी।