/ / गैस की परेशानी के लिये कच्चे आम का सेवन है रामबाण इलाज़

गैस की परेशानी के लिये कच्चे आम का सेवन है रामबाण इलाज़

कच्चा आम सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता हैं, अगर आप इसका जूस बनाकर पीये तो सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आम में मौजूद आयरन, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन जैसे तत्व सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं।

जिन्हें निरंतर गैस की परेशानी है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। ये कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसकी वजह से व्यक्ति की गैस और अपच जैसी परेशानी दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।

कच्चे आम का पन्ना सन स्ट्रोक और लू के असर को समाप्त करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। दिन में कई बार पन्ना पीएं तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।

कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे खून को साफ करते हैं। खून से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है।

यदि किसी का खून गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों और स्किन भी बेजान-सी दिखाई देती है, तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। ये जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

यह भी पढे:-

अगर आप खुद को फिट रखना चाहत है तो अपनाएं ये आसान उपाय