/ / खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से आपको ताजगी तथा एनर्जी दोनों मिलेगी

खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से आपको ताजगी तथा एनर्जी दोनों मिलेगी

लौकी का रस आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, हर रोज लौकी का रस पीयेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। लौकी चाहे सब्जी के रूप में खाएं या इसका रस पिएं।

यह लौकी जूस आपको सेहत के ढेर सारे उपहार दे सकता है। आइए जानते हैं लौकी के जूस को पीने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में।

लौकी का जूस शरीर के विषाक्त को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है। हर रोज सुुबह एक गिलास लौकी का रस खाली पेट पीने से – की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

खाली पेट एक ग्लास लौका का जूस पीने से आपको ताज़गी तथा एनर्जी दोनों महसूस होती है। इस जूस में 98 प्रतिशत पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।

लौकी के जूस में कैलोरी और फैट बेहद कम होता है इसलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए यह बेहद लाभकारी साबित होता है। इसमें मौजूद फाइबर देर तक भूख नहीं लगने देता।

एक स्टडी के अनुसार 90 दिन तक खाली पेट ताज़ा लौकी का जूस (200एमएल) पीने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल घट जाता है। यह ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी बहुत कारगर है।

आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो सुबह उठकर एक गिलास लौकी का रस पीजिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:-

करे तुलसी का सेवन और दूर भगाएं अनेक बीमारियां