अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत जरूरी होती है। इसलिए रोजाना भरपूर नींद लेनी चाहिए। क्योंकि काफी भागदौड़ की वजह से इंसान थक जाता है। इसलिए आराम की भी जरूरत होती है। क्या आप जानते है रात को अच्छी नींद ना आने के पीछे क्या वजह हो सकती है।
रात के वक्त हम लोग ऐसी गलतियां करते है, जो हमारी नींद में रूकावट बनती है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे, जो नींद ना आने की प्रॉबल्म बनते है।
फोन का इस्तेमाल : कुछ लोग रात को बार-बार मोबाइल चैक करते रहते है, जिससे शरीर में मेलाटोनिन स्लीप हॉर्मोन का लेवल कम हो जाता है। जिसके कारण से नींद नहीं आती।
टीवी देखना : अधिक वक्त तक टीवी तथा कम्प्यूटर काम करने से शरीर में मेलाटोनिन स्लीप हॉर्मोन कम बनता है, जिससे बॉडी अलर्ट रहती है और नींद नहीं आती है।
बैडरूम में गर्मी : रात्रि में सोते वक्त हमारी बॉडी के तापमान में बदलाव आता है। ऐसे में अगर रूम का तापमान भी अधिक हो जाएं तो नींद नहीं आती।
लेट व्यायाम : सुबह के वक्त व्यायाम करने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है लेकिन शाम को सोने से पहले व्यायाम करने से बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है और नींद ना आने की परेशानी बनी रहता है।
अधिक शराब : ज्यादा शाराब पीने से नींद तो आ जाती है लेकिन रात में नींद कई बार टूटती है। ऐसे में नींद पूरी नहीं हो पाती।
ज्यादा देर तक सोना : दिन में 2 मिनट तक की अच्छी नींद लेनी ठीक है लेकिन दिन में 1 घंटे से ज्यादा सोना रात की नींद में रूकावट डालता है
यह भी पढ़ें:-
चलिये जानते हैं नींबू का छिलका कैसे जोड़ों का दर्द दूर भगाता है