गर्मियों ज्यादा सलाद का सेवन करना चाहिए, जिससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी। सलाद आसानी से पच जाता हैं। इसलिए गर्मियों में हर रोज सलाद का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।
आवश्यक सामग्री
1 प्याज: मीडियम आकार का कटा हुआ
टमाटर: 2 मीडियम आकार के कटे हुए
खीरा : 2 से 3 छोटे आकार में कटे हुए
पुदीने का पत्ता : 4 से 5 बारीक कटे हुए
धनिया की पत्ती: एक चौथाई कप बारीक कटे हुए
नींबू का रस : 1 छोटी चम्मच
भुना जीरा पाउडर: आधी छोटी चम्मच
हरी मिर्च: एक
काला नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं सलाद : सबसे पहले आप सभी सब्जियों को काटने के बाद इसे एक बाउल में रख दें। सभी इंग्रीडियेंट को इसमें मिला दीजिए। अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि वह एक दूसरे से मिल जाएं। नींबू का रस और नमक आवश्यकतानुसार डालें। नींबू के छोटे टुकड़ों के साथ गार्निश करके सर्व कीजिए।
कितने लोगों के लिए : 4
यह भी पढ़ें:-