/ / एसिडिटी से हैं आप भी परेशान? तो अपनाये ये उपाय !

एसिडिटी से हैं आप भी परेशान? तो अपनाये ये उपाय !

बदलते खान—पान की वजह से एसिडिटी होना आम बात है, लेकिन ये ज्यादा होने पर पेट की हालात खराब कर देती है। आपको बता दें कि आज के वक्त में अधिकांश लोग एसिडिटी या गैस की परेशानी से पीड़ित रहते हैं। जब भी आपके पेट में गैस की समस्या बढ़ने लगती है फिर आपका कुछ भी करने का मन नहीं करता है।

पेट में होने वाली जलन और एसिडिक फीलिंग की वजह से आप परेशान हो जाते हैं और इससे आपके रोजमर्रा के कामों पर काफी असर पड़ता है। वैसे एसिडिटी से राहत पाने के कई घरेलू उपाय हैं। इन्ही में से एक है जल शामक मुद्रा। अगर काम के दौरान आपको एसिडिटी होती है, तो तुरंत राहत पाने के लिए इस मुद्रा को अपनाने की कोशिश कीजिए।

ये टिप्स अपनाएं : पहले आप आराम से बैठ जाएं। आप अपनी अपनी चेयर पर बैठकर भी इस मुद्रा को कर सकते हैं। अपनी छोटी उंगली को अंगूठे के नीचे दबाएं। इस तरह दोनों हाथो से कीजिए। अपने घुटनों पर हाथ रखकर तथा आंखें बंद करके करीब 3 मिनट तक बैठें। अगर आप एसिडिटी से ज्यादा ही परेशान रहते हैं, तो आप दिन में कई बार इस मुद्रा को कर सकते हैं।

कीजिए योग थेरेपी : योग थेरेपी में ऐसा माना जाता है कि अंगूठे में अग्नि तत्व तथा छोटी अंगुली में जल तत्व होते हैं। यानि छोटी उंगली को नीचे दबाने से अत्यधिक पानी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसी तरह अंगूठे से अग्नि तत्व को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस मुद्रा से स्ट्रेस भी कम होता है। इस मुद्रा से जल्द ही एसिडिटी से राहत मिलती है। इस मुद्रा को करने से दस्त से राहत मिलती है। इसके अलावा इस मुद्रा से मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को भी कम कम करने में मदद मिलती है

यह भी पढ़ें:-

चर्बी को करना है अपने शरीर से कम तो अपनाएं यह उपाय