AMN
देश में अब तक 18 करोड़ 58 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि कल 13 लाख 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए गए। इनमें 96 लाख 73 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली डोज और 66 लाख 58 हजार से अधिक को दूसरी डोज़ शामिल हैं।
एक करोड 45 लाख से अधिक अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को पहली डोज और 82 लाख से अधिक को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के पांच करोड़ 48 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज़ और एक करोड़ 79 लाख से अधिक को दूसरी डोज़ लगायी गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 14 हजार से अधिक लोगों ने कल टीके की पहली डोज ली। देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर अब तक इस आयु वर्ग के 64 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लग चुकी है।
व्यापक टीककरण अभियान का तीसरा चरण इस महीने की पहली तारीख से शुरू किया गया