/ / काली सरसों एक नैचुरल स्क्रब है जो त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है

काली सरसों एक नैचुरल स्क्रब है जो त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है

काली सरसों सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती हैं, आप इसके लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि खाने में काली सरसों का यूज करने से खाने का स्वाद कई गुणा और बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं काली सरसों स्वाद के साथ-साथ कई ब्यूटी लाभ भी देती हैं। चलिए आपको बताते है काली सरसों त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी साबित होती हैं।

त्वचा को हाइड्रेट करने का ये सबसे अच्छा तरीका है। एक चम्मच काली सरसों को पीसकर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना चाहिए। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक चेहरे को हल्के हाथ से रगड़े। रगड़ने के बाद चेहरे को धो लीजिए।

काली सरसों झुर्रियों तथा बारीक रेखाओं को भी बड़ी आसानी से समाप्त करता है। इसके लिए एक चम्मच काली सरसों को पीस लीजिए और इसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। 20 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए। हफ्ते में दो बार ऐसा कीजिए।

काली सरसों एक नैचुरल स्क्रब है, जो त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। काली सरसों के कुछ दानों को पीस लीजिए, फिर इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लीजिए। अब इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर रगड़े। रगड़ने के बाद इसे 5 मिनट ऐसी ही रहने दीजिए फिर बाद में चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार अपनाएं।

अगर आप चाहती है कि आपके बाल लंबे तथा शाइनी हो तो काली सरसों आपके लिए बेस्ट है। दो चम्मच काली सरसों को गुनगुने पानी में मिलाकर पीस लीजिए और इसे अपने स्कैल्प पर लगाना चाहिए। अब बालों को किसी भी कपड़े से कवर कर लीजिए। 20 मिनट बाद शैम्पू करके बालों को धो लीजिए।

यह भी पढ़े:-

हरियाणा के बाद राजस्थान में ‘ब्लैक फंगस’ महामारी घोषित, तेजी से बढ़ रहे है मरीज