/ / आईए जानें किन चीजों के सेवन से हो सकती है लिवर स्ट्रांग

आईए जानें किन चीजों के सेवन से हो सकती है लिवर स्ट्रांग

वर ठीक है तो सेहत अच्छी रहेगी, इसलिए लीवर को सही रखना जरूरी है। आपको बता दें कि लीवर बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने का काम करता है। इसलिए लीवर को स्वस्थ रखना तथा इसके कार्य प्रणाली के बढ़ाने के लिए इसकी सफाई बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से लीवर साफ और ठीक रहेगा।

भरपूर कीजिए फल और सब्जियां का सेवन : हर रोज फाइबर तथा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब, गाजर, चुकंदर, लहसुन, अखरोट तथा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से लीवर साफ होता है और साथ ही इससे संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

पत्तागोभी, फूलगोभी तथा ब्रोकोली जैसी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इनमें सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे टोक्सिन तेजी से बाहर निकलते हैं और लीवर साफ होता है।

हल्दी : हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तथा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मददगार हैं।

ज्वार और बाजरा : लीवर को साफ रखने के लिए रोजाना ज्वार और बाजरा का सेवन कीजिए। इनमें मौजूद फाइबर बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।

लेमन जूस या ग्रीन टी : हर रोज सुबह लेमन जूस या ग्रीन टी पिएं। इससे लीवर की सफाई तो होती ही है लेकिन साथ ही लीवर स्वस्थ भी रहता है।

ओलिव ऑयल : खाना बनाने में इस तेल का प्रयोग कीजिए और मीठे से परहेज कीजिए। ओलिव ऑयल के सेवन से लीवर के रोगों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें:-

करी पत्ता करता है ब्लड शुगर नियंत्रित