Tauktae Live: महाराष्ट्र-गुजरात में ताउते ने मचाई तबाही, कमजोर होकर 11 किमी की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा

विज्ञापन

08:07 AM, 18-May-2021

हरियाणा, यूपी और राजस्थान में बारिश की संभावना – मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

07:49 AM, 18-May-2021

तूफान से अबतक 146 कर्मियों को बचाया गया – रक्षा विभाग

चक्रवात तूफान से अबतक 146 कर्मियों को बचाया गया है। रक्षा पीआरओ ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना P8I के साथ हवाई खोज कर रही है।

07:28 AM, 18-May-2021

मुंबई में आंधी में उखड़े पेड़

मुंबई के बलार्ड एस्टेट एरिया में आंधी में उखड़े पेड़, एनडीआरएफ की टीम इन्हें हटाने में जुटी हुई है। 

 

07:16 AM, 18-May-2021

समुद्र में फंसे 132 लोगों को बचाया गया

भारतीय नौसेना ने कहा कि विपरीत हालात में अब तक समुद्र में फंसे 132 लोगों को बचाया गया। बता दें कि मुंबई में समुद्र के पास जहाज में करीब 400 लोग फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए नेवी के तीन युद्धपोत तैनात किए गए हैं। 

 

06:57 AM, 18-May-2021

काम में जुटी एनडीआरएफ की टीम

बीती रात एनडीआरएफ की टीम ने मुंबई के दहिसर में ताउते तूफान से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया। 

 

06:28 AM, 18-May-2021

सेना भी मोर्चे पर जुटी

गुजरात के सोमनाथ और दीव के बीच की सड़क पर तेज आंधी में गिरे पेड़ों को हटाने में सैनिक भी जुटे रहे। जल्द ही यहां वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। 

 

06:07 AM, 18-May-2021

सौराष्ट्र के उना में बारिश के साथ तेज हवाएं

दीव के पास सौराष्ट्र के उना में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। 

 

 

05:45 AM, 18-May-2021

11 किमी की रफ्तार से उत्तरपूर्व की बढ़ा ताउते

आईएमडी के मुताबिक ताउते तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तर से उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ गया है। 

 

 

05:42 AM, 18-May-2021

कोरोना मरीजों को किया शिफ्ट

गुजरात के वडोदरा में कोविड केयर सेंटर के मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया था। 

 

05:39 AM, 18-May-2021

गुजरात, दमन दीव में कई जगह गिरे पेड़

गुजरात के सोमनाथ और केंद्रशासित दमन व दीव में कई जगहों पर पेड़ गिरने की वजह से रास्ते अवरुद्ध हो गए। 

 

05:36 AM, 18-May-2021

गुजरात के उना शहर में तबाही का नजारा

गुजरात के उना शहर में ताउते तूफान के गुजरने के बाद तबाही का नजारा।

 

05:22 AM, 18-May-2021

Tauktae Live: महाराष्ट्र-गुजरात में ताउते ने मचाई तबाही, कमजोर होकर 11 किमी की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा

भीषण चक्रवाती तूफान ताउते ने सोमवार रात में गुजरात, महाराष्ट्र , दमन दीव में जमकर तबाही मचाई। सैकड़ों मकान ढह गए और हजारों की संख्या पेड़ उखड़े। वहीं, इसके चलते दो नौकाएं तट से दूर अरब सागर में चली गई हैं, जिन पर 410 लोग सवार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात के रात करीब 9:30 बजे टकराने के दौरान केंद्र शासित दीव में 133 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

गुजरात मौसम केंद्र की सहायक निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात ताउते गुजरात में पिछले 23 साल में टकराने वाला सबसे विनाशकारी चक्रवात है जो केंद्र शासित दीव और भावनगर जिले के महुवा शहर के बीच कहीं टकराएगा। 

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *