चंडीगढ़, सफीदों: नगर पुरानी अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है और यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर यहां के निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। पुरानी मंडी के निवासियों ने प्रशासन व
पालिका से तत्काल सफाई व्यवस्था सुद्ढ़ करने की मांग की है।
लोगों का जीना दूभर |
यहां के निवासियों का कहना है कि पुरानी अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। मंडी में पहले लोहे के बड़े-बड़े डस्टबीन रखे हुए थे और वे अब गायब है। मंडी क्षेत्र में जहां पर भी नजर दौड़ा लो चारों ओर गंदगी के अंबार लगे हुए दिखाई पड़ते हैं। गंदगी में से बुरी तरह से सडांध आती है और इसके पास से निकलना भी दुस्वार है। गंदगी के कारण मोटे-मोटे मच्छर पनप रहे है और आवारा पशु इनमें मुंह मारते दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि वर्तमान में कोरोना महामारी पूरे वेग पर है और इस महामारी से लोग बुरी तरह से प्रभावित है।
प्रशासन व पालिका से की सफाई करवाने की मांग |
इस दौर में सफाई व्यवस्था तो पहले से ओर अधिक सुद्ढ़ होनी चाहिए लेकिन हालात पहले से भी बुरे हैं। मंडी क्षेत्र में इस गंदगी के कारण महामारी के ओर अधिक फैलने का अंदेशा बन गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुरानी अनाज मंडी में तत्म्काल सघन सफाई अभियान चलाया जाए।