/ / गंभीर हालत में ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली लड़की अब नहीं रही, कोरोना ने छीनी जिंदगी

गंभीर हालत में ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली लड़की अब नहीं रही, कोरोना ने छीनी जिंदगी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बैठी एक लड़की नजर आ रही है। वीडियो में कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से पीड़ित वह लड़की ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमती दिखाई दे रही हैं। इस लड़की का वीडियो 8 मई को ट्वटिर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने बताया था कि इस लड़की को अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिला और उसे एडमिट कर दिया गया।

डॉक्टर के मुताबिक उस लड़की को आईसीयू में बेड नहीं मिला इसलिए उसे कोविड इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। लड़की को एनआईवी (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिवीर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने लिखा था कि लड़की की हालत में सुधार है और डिस्चार्ज पर विचार हो रहा है। लेकिन अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई और जिंदगी से जंग हार गई हैं।

‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली 30 वर्षीय यह लड़की एक समय लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा दे रही थी। लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के आगे वह बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ कर चली गई।