लेबर पेन एक ऐसा दर्द होता है, जिसका अहसास सिर्फ महिलाओं को ही होता है, लेकिन उस दौरान महिला को सबसे ज्यादा जरूरत अपने पति की महसूस होती है।
वास्तव में पुरूष महिला की मदद तभी कर पाएगा, जब वह इसके बारे में पूरी तरह से जानता हो। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि हसबैंड को भी इसके बारे में थोडा ज्ञान दिया जाए ताकि वे खुद को मानसिक रूप से प्रिपेयर कर सकें-
लेबर पेन के दौरान महिला काफी दर्द से गुजरती है, जो पुरूष को विचलित कर सकता है, जबकि वास्तव में इस समय धैर्य की बेहद आवश्यकता होती है। आप खुद के साथ अपनी महिला पार्टनर की हौसला भी बढाएं।
पुरूषों को लेबर पेन के बारे में कोई मुश्किल ही बताएगा और वह जानकारी सही होगी या नहीं, इसके बारे में भी कुछ कहना मुश्किल है।
इसलिए भ्रांतियों से निकलकर वास्तविकता जानने के लिए आप लेबर पेन से संबंधित कुछ अच्छी किताब भी पढ सकते हैं।
लेबर पेन के दौरान कभी-कभी महिला को पुरूष की मदद की जरूरत भी पडती है। दरअसल, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि महिला पुश करते करते थक जाती है।
ऐसे में उसका पार्टनर पुश करके भी अपने पार्टनर की डिलीवरी में मदद कर सकता है।
यह भी पढे:-